फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Devotees dance on hymns in Mata ki Chowki

चूड़ामणि देवी मंदिर में होगा भव्य मेले का आयोजन

Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on hymns in Mata ki Chowki
साकेत कॉलोनी स्थित श्री हरमिलाप दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर माता की चौकी आयोजित की गई। इस दौरान भजन गायकों ने मां का गुणगान किया जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को माता की चौकी का शुभारंभ नगर विधायक प्रदीप बत्रा, उनकी पत्नी मनीषा बत्रा और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने किया। माता की चौकी में माता की शेर की सवारी व मोर वेष में कन्हैया की मनोहर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम संयोजक एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष सतपाल बाठला व सचिव सत्यपाल अरोड़ा ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि हम सभी को बिना किसी लालच के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। मंदिर समिति ने कार्यक्रम के दौरान निष्काम भाव से सेवा करने व योगदान देने वाले समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया। समिति के सत्यपाल अरोड़ा ने कहा कि माता की आराधना, उनके नाम का संकीर्तन करने से मनुष्य के विचार शुद्ध होते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक डॉ. तिलक राज, सुरेंद्र मेंदीरत्ता, विनोद सचदेवा, रामनारायण सतीजा, अशोक अरोड़ा, राम शक्ति गुलाटी, गगन आहूजा, अनिल, सुभाष चंद्र, कपानिया, डॉ. तिलक राज, प्रमोद जौहर, हरिमोहन कपूर, रामप्रकाश वाधवा, गगन अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मां कात्यायनी को कराया मंचामृत स्नान
नवरात्र के छठे दिन माता मनकामेश्वरी दुर्गा देवी मंदिर में नवीन जैन, दीपा जैन, यजमान पूनम भारद्वाज व आदर्श भारद्वाज ने मंदिर ज्योतिषाचार्य रोहित शास्त्री व आयुष भारद्वाज द्वारा विधिविधान से मां कात्यायनी को पंचामृत से स्नान कराया। इसके बाद ब्राह्मणों ने नवदुर्गा सप्तसती पाठ नित्य प्रति शुरू किया। इस मौके पर अलका जैन, दीपा जैन, मनोज कुमार जैन, अनुज कुमार जैन, ईशा जैन, माया, ऋतु वर्मा, सोनू, यश, कीर्ति, नैना, गुनगुन, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ामणि देवी मंदिर में लगेगा मेला
चुड़ियाला। चुड़ियाला गांव स्थित चूड़ामणि देवी मंदिर में नवरात्र में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते मेले का आयोजन अच्छी तरह से नहीं रहा था। इस बार मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। चुड़ियाला गांव में सिद्धपीठ चूड़ामणि देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। नवरात्र में दो दिवसीय मेले में दूरदराज से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। मां चूड़ामणि देवी ट्रस्ट के संस्थापक कुलदीप त्यागी और अध्यक्ष राजेश त्यागी ने बताया कि मंदिर परिसर में आठ और नौ अप्रैल को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed