फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Designed to foster daughter raped

दत्तक पुत्री को बनाया हवस का शिकार

Tue, 21 Feb 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 21 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय दत्तक पुत्री को हवस का शिकार बना लिया। सहमी किशोरी ने अपनी विधवा मां को आपबीती सुनाई। मां की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। आरोपी पत्नी समेत गांव से फरार है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी विधवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में एक दंपति रहता है। उनके पास कोई औलाद नहीं थी। दस वर्ष पहले दंपति ने उसकी पांच साल की बेटी को गोद लिया था। समीप घर होने की वजह से वह प्रतिदिन अपनी बेटी से मिलती रहती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बेटी गुमसुम थी। संदेह पर उसने बेटी को घर बुलाया और गुमसुम रहने का कारण पूछा। पहले तो वह टालती रही, लेकिन बाद में उसने बताया कि जिस व्यक्ति ने उसे गोद लिया है वह उसके साथ गलत काम करता है। साथ ही धमकी भी दी है कि यदि वह यह बात किसी को बताएगी तो वह उसे और उसके परिवार को मार डालेगा। बताया जा रहा है आरोपी व्यक्ति को जैसे ही बेटी के पुलिस के पास जाने की भनक लगी वह पत्नी के साथ फरार हो गया। तहरीर पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहला फुसलाकर किशोरी को ले गया युवक
एक  युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। किशोरी के मां-बाप कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं। किशोरी के मां-बाप ने बताया कि उनकी 14 साल की बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। पड़ोस में आगरा निवासी एक युवक किराए के मकान में रह रहा था। वह उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवक एक कंपनी में काम करता था। गंगनहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में मेरठ पहुंची पुलिस
छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम मेरठ पहुंच गई है। मेरठ आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। पीड़िता ने चार-पांच दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया है। छात्रा के पिता ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली सिविल लाइंस में दर्ज करवाई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed