{"_id":"57c71cd54f1c1b326d2cafb7","slug":"dengue-reached-mangalore-female-referee-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर पहुंचा डेंगू, महिला दून रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलौर पहुंचा डेंगू, महिला दून रेफर
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक के बाद एक डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले माहीग्रान मोहल्ले में एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उसके बाद अब मंगलौर की एक महिला में डेंगू का मामला सामने आया है। जांच के बाद सिविल अस्पताल रुड़की से पीड़ित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
शहर में माहीग्रान, आजादनगर, सुभाषनगर, ढंडेरा समेत आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से निजात के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिसकी वजह से एक के बाद एक डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। पहले सुभाषनगर (रुड़की) निवासी एक छात्र में डेंगू का मामला सामने आया था। छात्र देहरादून में पढ़ाई कर रहा था। उसके बाद माहीग्रान की एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई। अब मंगलौर की महिला अमला (60) में डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला दो दिन पहले ही बुखार के चलते सिविल अस्पताल रुड़की पहुंची थी। डेंगू की आशंका पर डाक्टरों ने उसकी जांच करवाई। जिसमें प्रथम दृष्टया डेंगू की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के बाद बुधवार सुबह उसे देहरादून रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में सिविल अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डा. संजय कंसल का कहना है कि सिविल अस्पताल में लंबे समय से फिजिशियन का अभाव है। जिसकी वजह से डेंगू मरीजों का यहां उपचार नहीं किया जा रहा है।