फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dengue Attack In Roorkee: Dengue confirmed in 31 more patients in Shankarpuri

Dengue Attack In Roorkee: शंकरपुरी में 31 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 99 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Sat, 10 Sep 2022 12:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

गांव में शिविर लगार स्वास्थ्य विभाग ने 100 लोगों के सैंपल लिए। इसी बीच गांव में एक महिला की बुखार से मौत हो गई। इन सौ लोगों की सैंपलों की जांच के बाद 46 लोग डेंगू से पीड़ित मिले।

विज्ञापन
Dengue Attack In Roorkee:  Dengue confirmed in 31 more patients in Shankarpuri
डेंगू(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

शंकरपुरी में चार दिन पहले लिए गए 69 सैंपलों की आई रिपोर्ट में 31 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में अब कुल मिलाकर 99 लोग डेंगू पीड़ित हैं। शंकरपुरी गांव में एक महीने पहले शुरू हुई मामूली बुखार की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। कुछ लोगों ने निजी लैब में रैपिड जांच कराई तो वह डेंगू से पीड़ित मिले। इन मरीजों के डेंगू से पीड़ित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। गांव में शिविर लगार स्वास्थ्य विभाग ने 100 लोगों के सैंपल लिए। इसी बीच गांव में एक महिला की बुखार से मौत हो गई। इन सौ लोगों की सैंपलों की जांच के बाद 46 लोग डेंगू से पीड़ित मिले।

विज्ञापन

Dengue Attack: देहरादून में 100 के पार पहुंची मरीजों की संख्या, बचाव के निर्देश न मानने पर 14 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से पीड़ित करीब 50 लोगों की रैपिड जांच की। इसमें 22 लोग डेंगू से पीड़ित मिले। वहीं तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव के 69 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। इस सैंपलों की आई रिपोर्ट में फिर से 31 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब गांव में 99 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा। बुखार से पीड़ित लोगों को दवाएं भी वितरित की गईं। सीएएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र का कहना है कि अब 31 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में विशेष अभियान चलाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।


शंकरपुरी गांव में होम्योपैथी विभाग की ओर से निशुल्क औषधि शिविर लगाया गया। शिविर में रोगियों को उनके लक्षणों के आधार पर दवाएं बांटी गईं। साथ ही परिवार के सदस्यों को डेंगू से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद की ओर से प्रमाणित होम्योपैथी औषधि का वितरण किया गया।

इस दौरान शिविर में लक्षणों के आधार पर 115 पीड़ित रोगियों को दवा दी गई। करीब 330 लोगों को डेंगू से बचाव के लिए दवा दी गई। शिविर में राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय लंढौरा के चिकित्साधिकारी डॉ. भगत सिंह, राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय ब्रह्मपुर के चिकित्साधिकारी डॉ दिव्या सिंह, दिनेश चंद्र, फार्मासिस्ट रविन्द्र, रिफाकत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed