{"_id":"57fe82244f1c1bf62d28e126","slug":"dengue-claimed-two-more-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने ली दो और की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने ली दो और की जान
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से डेंगू की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। बुधवार को डेंगू से पीड़ित दो और लोगों की मौत हो गई है। जबकि इससे पीड़ित आठ नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
डेंगू से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को डेंगू से पीड़ित एक दुकानदार की मौत हो गई है। संजय गांधी कालोनी निवासी गोपाल की शेर सिंह राणा चौक मकतूलपुरी में चाय आदि की दुकान है। पिछले चार-पांच दिन से वह डेंगू की चपेट में थे। पहले उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा था। लेकिन सेहत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें लेकर देहरादून के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार को उपचार के दौरान गोपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा गणेशपुर निवासी पप्पू ठेकेदार के बेटे की भी डेंगू से मौत हो गई है। कई दिनों से वह बुखार की चपेट में था और देहरादून में परिजन उनका उपचार करवा रहे थे। जहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा 20 से अधिक पहुंच चुका है, लेकिन सरकारी आंकड़े में अभी एक मरीज के डेंगू से मरने की पुष्टि हुई है। इससे पहले संजय गांधी कालोनी से सटी मकतूलपुरी निवासी नगर निगम ठेकेदार ओमपाल शर्मा की भी कुछ दिन पहले डेंगू से मौत हो गई थी। बुधवार को भी रुड़की सिविल अस्पताल में डेंगू बुखार से पीड़ित आठ नए मामले सामने आए हैं। इसमें संजय गांधी कालोनी निवासी विरेंद्र शर्मा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
15 डिग्री सेल्सियस तापमान का इंतजार
रुड़की। डेंगू का कहर खत्म करने में प्रशासन नाकाम साबित हो चुका है। अब लोगों को मौसम से आस है। जानकारों का कहना है कि 15 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर डेंगू का मच्छर खुद-ब-खुद समाप्त हो जाता है। मौसम में ठंडक आ गई है। लेकिन डेंगू के खात्मे को यह ठंडक काफी नहीं है।
आशाओं की 19 टीमों ने घर-घर किया जागरूक
रुड़की। डेंगू का मच्छर घर में ही साफ पानी में पैदा होता है। इसको लेकर यदि लोग जागरूक हो जाएं तो इसे बिना किसी की मदद लिए समाप्त किया जा सकता है। बुधवार को माहिग्रान आदि मोहल्लों में आशाओं की 19 टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। साथ ही कूलर, फ्रीज आदि को चेक कर उनमें भरे पानी को बाहर फिंकवाया।
हरिद्वार से तीन फॉगिंग मशीनें भेजी गई
रुड़की। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम हरिद्वार से दो फॉगिंग मशीन भिजवाई है। इसी के साथ जिला प्रशासन ने भी एक फॉगिंग मशीन रुड़की भेजी है। यह मशीनें गली-गली जाकर मच्छरों को मार रही है।
इनका कहना है
मौसम में थोड़ी ठंडक आई है। इससे डेंगू के मरीजों में कुछ कमी आई है। 15 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर ही डेंगू का मच्छर पूरी तरह समाप्त होता है। दीपावली तक डेंगू से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। लोगों को चाहिए कि वह घरों में कहीं पर भी पानी जमा न होने दें।
गुरमान सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, हरिद्वार