फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of villagers on the release of insects in dates

खजूर में कीड़े निकलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 11 Jun 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers on the release of insects in dates
महिला पोषण योजना के तहत दिए गए खजूर में कीड़े निकलने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर पर घटिया गुणवत्ता का पोषाहार वितरित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि योजना के तहत उचित खाद्य वितरण नहीं किया गया तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग से महिला पोषण योजना चलाई जा रही है। शनिवार को बुक्कनपुर गांव में बच्चों को दो-दो पैकेट खजूर वितरित किए गए। जैसे ही ग्रामीणों ने खजूर के पैकेट खोले तो उनमें कीड़े मिले। इसे लेकर ग्रामीण भड़क गए और एकत्रित होकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को कीड़े वाले खजूर दिखाए लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इससे नाराज ग्रामीणों ने सुपरवाइजर व कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया और कीड़े निकलने की सूचना सुपरवाइजार को दी। इस दौरान आकिल, अनवार, अली जान, आकिल, कामिल, कल्लू, सलमान, सालिम, तैमूर, अरशद, जुल्फिकार, राशिद, अखलाक, सोहनवीर,अरशद, मुसाहिब आदि मौजूद रहे। उधर, सुपरवाइजर सुमन त्यागी का कहना है कि ग्रामीणों से शिकायत मिली थी। इस पर वह तुरंत गांव पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed