फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of farmers at CO office

किसानों का सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 20 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers at CO office
मंगलौर में सीओ कार्यालय का घेराव करते भारतीय किसान यूनियन सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
झबरेड़ा क्षेत्र में गन्ना डालकर लौट रहे किसान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन सेना के बैनर तले सीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सीओ के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश पंवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसान सीओ मंगलौर के कार्यालय पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को सलमान निवासी खजूरी इकबालपुर से गन्ना डालकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी, लेकिन करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इससे गुस्साए किसानों ने शनिवार को सीओ पंकज गैरोला के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना दे रहे किसानों को सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर इसरार अली, फरमान अली, सोहन त्यागी, शिपतैन प्रधान, इसरार प्रधान, अखलाक अहमद, इमरान, अरुण त्यागी, अकरम और अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed