फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand for repair of the damaged section of the Roorkee-Kaliyar road

Roorkee News: रुड़की-कलियर मार्ग का क्षतिग्रस्त हिस्सा दुरुस्त कराने की मांग

Thu, 20 Aug 2026 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for repair of the damaged section of the Roorkee-Kaliyar road
जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने सोलानी नदी पुल से कलियर और धनौरी तक नहर किनारे क्षतिग्रस्त मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही कलियर आने वाले जायरीनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के साथ जिलाधिकारी हरिद्वार को भी अवगत कराया था। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल गड्ढे भरने और सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से इस संबंध में वार्ता की। अधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed