फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand for dates from countries other than Saudi Arabia is on the rise

Roorkee News: सऊदी अरब के अलावा अन्य देशों के खजूरों की बढ़ी डिमांड

Mon, 23 Feb 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for dates from countries other than Saudi Arabia is on the rise
रुड़की में 160 से लेकर दो हजार रुपये प्रति किलो में बिक रही खजूर
विज्ञापन

सऊदी अरब के अलावा अन्य देशों के खजूरों की बढ़ी डिमांड
रुड़की। शहर में इन दिनों खजूर का बाजार पूरी तरह गुलजार है। खास बात यह है कि केवल सऊदी अरब की ही नहीं बल्कि अन्य देशों से आयातित खजूरों की भी जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। शहर की प्रमुख फल मंडियों और बाजारों में 160 से लेकर दो हजार रुपये प्रति किलो तक की खजूर बिक रहा है।

व्यापारियों के अनुसार ईरान, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और ट्यूनीशिया से आयातित अलग-अलग वैरायटी का खजूर बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें ग्राहक अजवा, माबरूम, किमिया और सफावी किस्म के खजूर पसंद कर रहे हैं। सामान्य क्वालिटी की खजूर 160 से 300 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं जबकि प्रीमियम क्वालिटी अजवा, जाहिदी आदि खजूरों की कीमत दो हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच रही है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रमजान में मांग तेजी से बढ़ रही है। फल व खजूर व्यापारी सद्दाम ने बताया कि लोग अब सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं और शुगर-फ्री प्राकृतिक मिठास के रूप में खजूर को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं कुछ ग्राहक विशेष रूप से विदेशी और बड़ी साइज की खजूर खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिसे वे उपहार के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। ग्राहकों का कहना है कि महंगी होने के बावजूद अच्छी क्वालिटी की खजूर की मांग बनी हुई है। हालांकि मध्यम वर्ग के लोग 200 से 400 रुपये प्रति किलो वाली किस्में अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed