फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dehradun Express engine failed, train stood for one and a half hours

देहरादून एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन

Mon, 10 Jan 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Express engine failed, train stood for one and a half hours
लक्सर में इंजन फेल होने के कारण प्लेट फार्म नंबर 3 पर खड़ी रही अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस। - फोटो : ROORKEE
अमृतसर से आने वाली देहरादून एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक लक्सर स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में दूसरे इंजन को बुलाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 6.30 बजे अमृतसर से देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस लक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। यहां तकनीकी खराबी आने के कारण इंजन फेल हो गया। तमाम प्रयासों के बाद भी इंजन चालू नहीं हो सका। मौके पर अधिकारी और इंजीनियर पहुंचे और तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया। इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन के काफी देर बाद भी नहीं चलने का कारण पूछा। इंजन में खराबी का पता चलने पर यात्री मायूस हो गए और सही होने का इंतजार करने लगे। इंजन सही नहीं होने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी और वे स्टेशन पर टहलते रहे। आधे घंटे के प्रयास के बाद भी इंजन सही नहीं हुआ तो अधिकारियों ने दूसरे इंजन को बुलाकर देहरादून एक्सप्रेस को रवाना किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण अमृतसर से देहरादून जाने वाली ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। ट्रेन में दूसरा इंजन जोड़कर देहरादून के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed