फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crowds thronged the markets on festival, jammed

त्योहार से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, लगा जाम

Sun, 08 Mar 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the markets on festival, jammed
रुड़की। होली के त्योहार पर खरीदारी के लिए रविवार को बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस कारण मेन बाजार व बीटी गंज आदि हिस्सों में घंटों जाम लगा रहा। इस कारण ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलाया। इसके बाद ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार को छोटी होली का त्योहार है। इसके बाद मंगलवार को बड़ी होली का त्योहार मनाया जाना है। कई दिन से लोग होली के त्योहार को लेकर तैयारियों में जुटे हुए थे। इसके चलते रविवार को बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। करीब दस बजे ही बाजार पूरी तरह खुल गया था। इसके बाद बाजार में ग्राहकों ने पहुंचना शुरू कर दिया, लेकिन बाजार में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते मेन बाजार, बीटी गंज आदि हिस्सों में जाम लग गया। वहीं ग्राहकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बाजार में जाम लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राहकों के वाहनों को बाजार से बाहर रही रुकवा दिए। इसके साथ ही बाजारों में गलत तरीके से दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को हटवाया। तब जाकर तरह से जाम खुल पाया। संदीप कुमार, तुषार धीमान, आंनद प्रकाश, नवीन आदि का कहना है कि त्योहार पर पुलिस प्रशासन को बाजारों में वाहनों की नो एंटी करनी चाहिए। ताकि जाम के कारण ग्राहकों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed