फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crowd gathered in government offices after four days

चार दिन बाद सरकारी महकमों में उमड़ी भीड़

Mon, 08 Nov 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in government offices after four days
लगातार चार दिन के अवकाश के बाद सरकारी महकमे खुले तो दफ्तरों में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने-अपने काम के लिए कार्यालय पहुंचे लोगों ने समय से पहले ही लाइन लगा ली थी। वहीं, खाद्य पूर्ति विभाग में अन्य दिनों की अपेक्षा भारी भीड़ उमड़ी। कई कार्यालयों में अभी तक भी कुछ अधिकारी और कर्मचारी अवकाश से नहीं लौटे हैं तो लोगों को दिक्कत भी हुई।
विज्ञापन

दीपावली केे त्योहार को लेकर सरकारी महकमों में दो-तीन नवंबर से ही अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर जाने लगे थे। चार नवंबर के बाद तो विभागों में ताला लग गया था। एआरटीओ, नगर निगम, ब्लॉक, खाद्य पूर्ति और बाल विकास विभाग में दीपावली की छुट्टियों के चलते सन्नाटा पसर गया था। सोमवार को दफ्तर खुले तो रौनक लौट आई। एआरटीओ दफ्तर में सुबह नौ बजे से ही लाइसेंस बनवाने से लेकर गाड़ी ट्रांसफर कराने और अन्य कार्यों को लेकर लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। अधिकारियों के आते ही लोग लाइन लगाकर काउंटर पर खड़े हो गए। खाद्य पूर्ति विभाग में भी राशन कार्ड अपडेट करवाने, नया कार्ड बनवाने और कार्डों में नई यूनिट जुड़वाने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान समय से अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोगों को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ा। उधर, ब्लॉक में भी पेंशन बनवाने और आवास योजना की जानकारी लेने के लिए लोगों का कार्यालय पहुंचना शुरू हो गया था। इसके अलावा जमीन की नकल और अन्य आवेदन लेकर बुजुर्ग भी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में भी उमड़ी मरीजों की भीड़
चार दिन के लंबे अवकाश के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल की ओपीडी निर्धारित समय से शुरू हुई। मरीज भी सुबह आठ बजे ही अस्पताल पहुंचकर पर्ची बनवाने वाले काउंटर पर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। जैसे ही डॉक्टरों ने ओपीडी संभाली तो मरीजों की भीड़ जमा हो गई। सामान्य दिनों में रोजाना औसतन करीब 400 की ओपीडी होती है जबकि सोमवार को 500 से ज्यादा की ओपीडी हुई। इस दौरान मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed