{"_id":"58d5495c4f1c1bfc2f1a1b25","slug":"crooks-looted-lodged-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने की लूटपाट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने की लूटपाट, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो लंढौरा
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाधारोणा रोड पर बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़ितों को बंधक बनाकर मारपीट भी की गई। साथ ही 10 हजार की नगदी सहित जेवर और अन्य सामान बदमाश लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश सीढ़ी साथ लेकर आए थे और छत के रास्ते घर में उतरकर लूटपाट मचाई। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
लंढौरा चौकी में दी गई तहरीर में सलीम पुत्र मुस्लिम निवासी गोल्डन कालोनी लंढौरा ने बताया कि देर रात 12 बजे के करीब परिजनों के साथ घर में सो रहे थे, तभी छत के रास्ते कुछ बदमाश आ धमके और लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान घर में छपार निवासी उनका साला सलमान भी मौजूद था। लूटपाट के दौरान परिजनों की नींद खुली तो सामने बदमाशों को देखकर होश उड़ गए। हाथों में असलहे लिए बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही परिजनों को मारपीट कर बंधक बना लिया। लगभग एक घंटे तक उन्होंने घर में लूटपाट की और पूरे घर को खंगाल दिया। लगभग दस हजार रुपये की नगदी और जेवर सहित अन्य सामान लेकर बदमाश चलते बने, हालांकि इस दौरान वो छत पर लगी सीढ़ी छोड़ गए।
बदमाशों के जाने के बाद भी घंटों तक पीड़ित परिजन डरे सहमे रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पीड़ित सलीम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट का केस दर्ज कर लिया। लंढौरा चौकी प्रभारी संजीव चौहान के अनुसार जानकारी मिलने पर मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं घटना के संबंध में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भी जानकारी ली। साथ ही शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।