फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Headlines on the scuffle

हाथापाई पर प्रधानों ने काटा हंगामा

Thu, 13 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खानपुर
अमर उजाला ब्यूरो खानपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की ओर से प्रधानपति के साथ हाथापाई करने पर प्रधान संगठन  ने ब्लॉक कार्यालय में हंगामा काटा। उन्होंने डीपीआरओ से आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


तीन दिन पहले खानपुर विकासखंड के चंदपुरी बांगर गांव की ग्राम प्रधान राजमोहिनी के पति विनोद कुमार गांव में होने वाले कार्यों की योजना तैयार कर ब्लाक मुख्यालय ग्राम पंचायत विकास अधिकारी  विनीत गौड के पास पहुंचे थे। विनोद कुमार की ओर से कार्य योजना के प्रपत्र विनीत गौड को सौंपने के दौरान उनकी कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंचने पर अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव किया।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय में पहुंचकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। ब्लॉक मुख्यालय में ही मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर संजय ,तपन सिंह, राजकुमार, नितिन, दल सिंह,  राजपाल, मुकेश, यशपाल, आनंद, सुखदेव, मुस्तकीम, नरेश, निर्दोष आदि प्रधान मौजूद रहे। उधर ग्राम विकास अधिकारी विनीत गौड का कहना है कि प्रधानपति नियम विरुद्ध कार्य कराने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर प्रधानपति झूठा आरोप लगा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छप्पर में लगी आग
 थानाक्षेत्र के कान्हेवाली गांव के दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को एक पक्ष ने विवादित जमीन पर खड़े छप्पर में आग लगा दी। आग लगते देख दूसरा पक्ष भी मौके पर आ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। शोरशराबा सुनकर  गांव के ग्रामीाण् मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed