{"_id":"31860461ae008bf75915b824d67584dc","slug":"electronic-warehouse-theft-four-washing-machines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक गोदाम से चार वाशिंग मशीन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रानिक गोदाम से चार वाशिंग मशीन चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। चोरों ने एक बार फिर रामनगर कालोनी में एक गोदाम को निशाना बनाया है। चोरों ने शनिवार की रात जैक से एक इलेक्ट्रानिक गोदाम का शटर उखाड़कर चार वाशिंग मशीन लगे गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कोतवाली और पुलिस चौकी के आसपास ही चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को चोरों ने रामनगर में राजेंद्र पाहुजा के इलेक्ट्रानिक गोदाम का जैक लगाकर शटर उठाया और चार वाशिंग मशीन चोरी कर ली। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर राजेंद्र पाहुजा ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रामनगर के व्यापारी कोतवाली गंगनहर पहुंचे और लगातार हो रही चोरियों पर नाराजगी जताई। चोरी की घटना की लिखित तहरीर भी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने जल्द खुलासों का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन