फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Absconding accused custody in police.

25 साल पुराने अपहरणकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार 

Wed, 04 May 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 04 May 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
Absconding accused custody in police.
जेल - फोटो : demo pic

अपहरण के 25 साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देहरादून रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी में नाम बदलकर छिपा हुआ था। सुप्रीम कोर्ट से वारंट जारी होने पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ निकाला।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सालियर गांव निवासी फूल सिंह के बेटे अरविंद का छह फरवरी वर्ष 1991 को अपहरण किया गया था। मामले में जलालपुर निवासी शमीम और फरमान समेत तीन आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी में छिपा था आरोपी
तीसरे आरोपी की मौत के बाद फरमान ने हाइकोर्ट में अपील की थी। हाइकोर्ट से भी सजा बरकरार रहने पर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

मगर सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिल पाई। शमीम व फरमान के खिलाफ तीन साल पहले वारंट जारी हुए थे। इसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। 

गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने मुखबिर तंत्र व खोजबीन के सहारे आखिरकार आरोपी शमीम को देहरादून रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी से ढूंढ निकाला। आरोपी यहां परिवार सहित पहचान छिपाकर रहता आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से वारंट जारी हुए थे, उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया है।

दून में बनवाए नए नाम से दस्तावेज
गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल के मुताबिक देहरादून के रायपुर में घनी आबादी वाली भगत सिंह कॉलोनी में छिपे शमीम ने अपना नया नाम लियाकत रखा हुआ था। इतना ही नहीं उसने नए नाम से अपना पहचान पत्र से लेकर राशन कार्ड जैसे दस्तावेज भी बनवाए।

पुलिस को उसे ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मगर इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने अपने अनुभव व कड़ी मेहनत से उसे ढूंढ ही निकाला। अपहरण के समय आरोपी की उम्र करीब 25 साल थी, पर अब गिरफ्तारी के समय उसके नाती पोते भी हो चुके हैं।

शातिर ने रचा था अपनी हत्या का ड्रामा
जलालपुर निवासी शमीम बेहद शातिर किस्म का अपराधी रहा है। पुलिस के मुताबिक अपहरणकांड के बाद वर्ष 1992 में शमीम ने कानून की नजर से बचने के लिए एक युवक की हत्या कर उसका चेहरा बुरी तरह क्षतविक्षत कर दिया और उसकी जेब में अपना पहचान पत्र डाल दिया। 

मिलीभगत में शामिल उसके ससुर ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मगर कुछ दिन बाद ही वह किरतपुर बिजनौर में लूट के मामले में पकड़ा गया। तस्दीक के लिए यूपी पुलिस जब जलालपुर पहुंची तो पूरा गांव हैरत में पड़ गया। 


पड़ताल में पता चला कि शमीम ने खटका निवासी युवक की हत्या की थी। जिस पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया। वहीं कोतवाल जवाहर लाल ने बताया कि आरोपी ने एक बार खुद को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में परिवार रजिस्टर की फर्जी नकल भी दाखिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed