{"_id":"5cb4bb97bdec2214516f6319","slug":"91555348375-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 19 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 19 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक महिला के पास कॉल कर उससे एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी लेने के बाद बैंक खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। महिला के मोबाइल पर खाते से पैसे निकालने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। महिला ने आननफानन में बैंक पहुंचकर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया और घटना की तहरीर पुलिस को दी।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी सविता देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और उनके एटीएम कार्ड की वैधता समाप्त हो गई। एटीएम कार्ड की वैधता बढ़वाने के लिए उन्हें अपना खाता नंबर और एटीएम का पिनकोड बताना होगा। उसकी बातों में आकर उन्होंने बैंक खाता नंबर और एटीएम का पिनकोड बता दिया। इसके बाद कॉल करने वाले ने फोन काट दिया। करीब पांच मिनट बाद उनके मोबाइल पर बैंक से 19 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। खाते से रकम निकाले जाने पर वह आननफानन में बैंक पहुंचीं और बैंक में जानकारी ली। यहां पता चला कि उनके खाते से शॉपिंग की गई। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।