फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   फरार महिलाओं की गिरफ्तारी को मारे छापे

फरार महिलाओं की गिरफ्तारी को मारे छापे

Thu, 29 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
फरार महिलाओं की गिरफ्तारी को मारे छापे
लक्सर। मारपीट के बाद महिला की हत्या हो जाने के मामले में फरार चल रही दो आरोपी महिलाएं अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी है। बुधवार को उनकी धरपकड़ के लिए मानव वध अपराध शाखा की टीम ने गांव में छापा मारा, लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी स्वर्गीय दिलीप सिंह की पत्नी बोहती देवी का अपने ही पड़ोस में रहने वाली कुछ महिलाओं से किसी बात को लेकर विगत 1 फरवरी को विवाद हो गया था। इसके बाद उक्त महिलाओं ने बोहती देवी को लाठीडंडों से पीटकर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान 24 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद उसके परिवार वालों ने गांव की चार महिलाओं के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया था। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही लक्सर कोतवाली पुलिस ने घटना में नामजद महिला फातों, फुरकाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन दो आरोपी महिलाएं शबनम और हिना घटना के बाद से ही फरार चल रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मानव वध शाखा के उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने टीम के साथ भोगपुर गांव में फरार आरोपी महिला के घर पर छापा मारा। लेकिन छापे के दौरान दोनों महिलाएं घर पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed