फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी

नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी

Thu, 13 Dec 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनियों में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने कई बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी ने रुपये लेने के बाद अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। पीड़ित युवा आरोपी युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। एक युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा निवासी पूजा ने बृस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व लक्सर क्षेत्र के एक युवक ने कंपनियों में नौकरी लगवाने के लिए एक प्लेसमेंट कार्यालय खोला था। नौकरी के लिए वह भी उसके कार्यालय पर पहुंची थी। उसका कहना है कि उसके अलवा भी कई युवा नौकरी के लिए कार्यालय पहुंचे थे। युवक ने भगवानपुर समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित कंपनियों में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे और अन्य युवाओं से पांच-पांच हजार रुपये लिए। इसके बाद कुछ दिनों बाद उनकी नौकरी लगवाने का वादा किया था। आरोप है कि रुपये लेने के बाद उसने नौकरी नहीं लगवाई और अपना कार्यालय भी बंद कर दिया। उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद है। वह और अन्य युवक आरोपी की तलाश कर रहे हैं। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने महिलाओं का एक समूह भी बनाया था। समूह में शामिल एक-एक महिलाओं से 200-200 रुपये लिए थे। साथ ही वादा किया था कि उनकी जमा रकम वह ब्याज सहित वापस करेगा। उनके भी रुपये लेकर आरोपी फरार है। युवती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। युवक के गांव में भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed