फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले भांजे को भेजा जेल, मामा की तलाश में जुटी पुलिस

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले भांजे को भेजा जेल, मामा की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले भांजे को भेजा जेल, मामा की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामा-भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि मामा फरार हो गया।

रविवार को एएसडीएम प्रेमलाल ने तहसील व नगर निगम की टीम के साथ रामपुर तिराहे पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया था। टीम को सूचना मिली कि रामपुर तिराहे के पास कुछ फल विक्रेता पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। इस पर टीम रामपुर तिराहे पर पहुंची थी। जहां टीम ने एक फल विक्रेता से आधा किलो पॉलिथीन बरामद कर दो हजार रुपये का चालान काटा। इस दौरान मोबाइल का काम करने वाले मामा-भांजे एएसडीएम प्रेमलाल से अभद्रता करने लगे। कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे गाली गलौज करते रहे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से शाहवेज पुत्र अब्दुल करीम निवासी बहादराबाद को हिरासत में ले लिया था। जबकि उसका मामा परवेज पुत्र शराफत निवासी रामपुर चकमा देकर फरार हो गया था। एएसडीएम ने कोतवाली में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का ं मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शहावेज को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed