फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   संपति विवाद में युवक को मारपीट कर किया घायल

संपति विवाद में युवक को मारपीट कर किया घायल

Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
संपति विवाद में युवक को मारपीट कर किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। संपत्ति विवाद को लेकर हमलावरों ने एक युवक को मारपीट की। उसकी अंगुलियों को भी दांत से काटकर जख्मी कर दिया। शोर शराबा सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे परिवारवालों को भी पीटा। घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पीड़ित ने कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली सिविल लाइंस निवासी आयुष अग्रवाल ने बताया कि संपत्ति को लेकर उनका विवाद है। मामला हाईकोर्ट में विचारधीन है। लेकिन दूसरे पक्ष के दो लोग घर के बाहर पहुंचकर वीडियोग्राफी कर रहे थे। आरोप है वीडियोग्राफी का विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी गई। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग बीच बचाव कराने मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में आरोपियों ने आयुष की अंगुलियां भी दांत से काटकर घायल कर दिया। उनकी हरकत पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed