फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला एथलीट से दुष्कर्म के आरोप में फौजी के बयान दर्ज

महिला एथलीट से दुष्कर्म के आरोप में फौजी के बयान दर्ज

Sun, 30 Dec 2018 03:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
महिला एथलीट से दुष्कर्म के आरोप में फौजी के बयान दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

महिला एथलीट की ओर से एक फौजी पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के मामले में पुलिस ने फौजी के बयान दर्ज किए। पुलिस ने फौजी से युवती से संपर्क में आने समेत कई बिंदुओं पर पूछताछ की। मामले में युवती का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है। जांच पूरी होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने चार दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी एक फौजी से मैराथन के समय मुलाकात हुई थी। फौजी यूपी के बागपत कर रहने वाला है। आरोप है कि फौजी ने उसे अपने विश्वास में लिया और हरिद्वार ले जाकर एक होटल के कमरे में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि इसके बाद फौजी ने ब्लैकमेल कर उससे 60 हजार रुपये भी ले लिए थे।
विज्ञापन

युवती ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से फौजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में एसएसपी ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे। दो दिन पहले पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए थे। शनिवार को इस मामले में फौजी के भी बयान दर्ज किए गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फौजी के बयान दर्ज होने के बाद सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी। एसएसपी के निर्देश पर अगली कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed