फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सेवानिवृत शिक्षक के घर लाखों की चोरी

सेवानिवृत शिक्षक के घर लाखों की चोरी

Tue, 23 Apr 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। चोरों ने दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शादी में शामिल होकर वापस घर लौटे परिवार को घर में चोरी होने का पता चला। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और संदिग्धों की छानबीन की। शिक्षक की ओर से चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चावमंडी निवासी सेवानिवृत्त सत्यपाल सिंह का आवास है। सोमवार को वह देहरादून स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए थे। इस बीच चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए सभी कमरे खंगाल दिए। चोरी का पता तब चला जब वह मंगलवार की शाम घर वापस लौटे और मेन गेट का ताला टूटा देखा। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। सभी कमरों का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। घर में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे और कीमती सामान चोरी था। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही आसपास के लोगों से संदिग्ध के संबंध में जानकारी ली। शिक्षक की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। उनकी ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में छानबीन की जा रही है। साथ ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालकर संदिग्ध की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed