फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दामाद की पिटाई कर बेटी का किया अपहरण

दामाद की पिटाई कर बेटी का किया अपहरण

Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
दामाद की पिटाई कर बेटी का किया अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। प्रेम विवाह से गुस्साए ससुरालियों ने दामाद की पिटाई कर दिनदहाड़े बेटी का अपहरण फरार हो गए। जान बचाकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित युवक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक के अनुसार उसने करीब तीन माह पहले युवती के परिजनों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना निवासी है। दो साल पहले लंढौरा क्षेत्र की युवती लुधियाना अपने एक रिश्तेदार के यहां गई थी। उस दौरान उसकी युवती से जान पहचान हो गई। दोनों में बातचीत हुई तो उनमें प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने परिजनों के सामने विवाह करने का प्रस्ताव रखा। इस पर उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया था। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों ने तीन माह पूर्व मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों लुधियाना में ही रहने रहे। इसी बीच कुछ दिन पहले ससुरालियों ने फोन पर संपर्क कर बातचीत करनी शुरू कर दी। युवती के परिजनों ने उन दोनों राजी खुशी अपनाने के लिए हामी भी भर दी। पीड़ित युवक ने बताया कि हाल ही में ससुरालियों ने फोन कर बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर की। ससुरालियों के झांसे में आकर वह पत्नी को लेकर सोमवार दोपहर रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पत्नी के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ती देख ससुराल के लोग उसकी पत्नी का अपहरण कर गाड़ी में बैठाकर ले गए। साथ ही पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजन नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed