{"_id":"5b19733c4f1c1b254d8b53ab","slug":"21528394556-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटे गए ट्रक की पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटे गए ट्रक की पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। पुलिस ने लूट के आरोपियों से डेढ़ माह पहले बरामद दूसरे ट्रक की जांच शुरू कर दी है। जांच में बरामद ट्रक के नंबरों में हेरफेर करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो ट्रक बरामद किए थे।
पथरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर कला गांव निवासी हफीजुल का ट्रक लक्सर- रुड़की मार्ग पर सोलानी नदी के निकट तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत लक्सर कोतवाली पुलिस से की थी। बाद में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर निवासी परतोष, कुटेसरा गांव निवासी उस्मान व नई बस्ती खालापार निवासी नूरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट का ट्रक बरामद किया था। इस दौरान पुलिस को आरोपियों ने लूटा गया एक और ट्रक बरामद हुआ था। पुलिस हफीजुल के ट्रक की जांच के बाद अब लूटे गए दूसरे ट्रक की जांच कर रही है। इसी बीच शामली जिले के चौदाहेड़ी गांव के एक व्यक्ति ने बरामद दूसरे ट्रक पर मालिकाना हक बताते हुए ट्रक को छुड़ाने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
बरामद दूसरे ट्रक के चेसिस नंबर और नंबर प्लेट में गड़बड़ी है। दूसरे ट्रक का मालिक होने का दावा करने वाले व्यक्ति का ट्रक आरोपियों ने पहले ही बेच दिया है। जांच अधिकारी एनके बचकोटी ने बताया कि ट्रक की जांच की जा रही है।
विज्ञापन