फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सरेराह छात्रा से छेड़छाड़, पिस्टल दिखाकर धमकाया

सरेराह छात्रा से छेड़छाड़, पिस्टल दिखाकर धमकाया

Fri, 10 May 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सरेराह छात्रा से छेड़छाड़, पिस्टल दिखाकर धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र में तीन युवकों ने सरेराह एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर छात्रा को पिस्टल दिखाकर धमकाया। शोर मचाने पर दो युवक फरार हो गए जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब में शुक्रवार शाम एक नाबालिग छात्रा कहीं जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक छात्रा का पीछा करने लगे। आरोप हैै कि तीनों छात्रा पर अश्लील छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर बाइक सवार एक युवक ने छात्रा के साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने पिस्टल दिखाते हुए उसे धमकाया। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को आते देख दो युवक फरार हो गए जबकि एक को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक के पास नकली पिस्टल थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed