{"_id":"5cc73942bdec22070518bb92","slug":"201556560194-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरोह सक्रिय, दो और ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गिरोह सक्रिय, दो और ट्रांसफार्मर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
चोरों ने रविवार रात दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। किसानों ने ऊर्जा निगम के जेई और इकबालपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। निगम के अधिकारियों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुुंचकर पूछताछ की। वहीं, ट्रांसफार्मर चोरी के गिरोह का पर्दाफाश नहीं होने से स्थानीय किसानों में रोष व्याप्त है।
कुंजा बहादुरपुर निवासी ओम कुमार और महिपाल के खेत में नलकूपों की आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। रविवार की रात चोरों ने दोनों ट्रांसफार्मर को नीचे गिराया और उसमें से तेल और कीमती सामान निकाल लिया। सोमवार की सुबह पीड़ित किसान ओम कुमार महिपाल और श्रीपाल को जानकारी हुई तो उन्होंने ऊर्जा निगम के जेई प्रमोद कुमार और इकबालपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। ऊर्जा निगम के अधिकारी पुलिस ने मौका मुआयना किया। ट्रांसफार्मर चोरी होने से सिंचाई का काम बंद हो गया है। वहीं, गेहूं कटाई के बाद गन्ने की बुवाई भी रुक गई है। इससे किसान चिंतित हैं।
ट्रांसफार्मर चोर गिरोह सक्रिय, किसानों में रोष
क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह सक्रिय है। इसी माह बेहडेकी सदाबाद से चार ट्रांसफार्मर चोरी हो गए थे। वहीं, पिछले माह भी इसी क्षेत्र के खाताखेड़ी गांव से चार ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे। पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। इकबालपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की लगातार चोरी होने और उनका खुलासा नहीं होने से चोर गिरोह के हौसले बुलंद हैं, जिसको लेकर किसानों में रोष पनप रहा है।