{"_id":"5c9a6816bdec22145d383848","slug":"201553623062-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों की जमीन बेची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों की जमीन बेची
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
दो लोगों की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों की जमीन बेचने का मामला प्रकाश में आया है। प्लॉट के दोनों मालिकों ने जमीन कब्जामुक्त करने की बात कही तो अब वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उक्त लोग पहले भी फर्जीवाड़ा कर चुके हैं और उनके नाम कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी प्रताप सिंह व पंकज चौधरी का रहीमपुर गांव में एक प्लॉट है। कुछ लोग इस प्लॉट को कब्जाने का प्रयास कर रहे थे। प्लॉट कब्जाने की इरादे से एक व्यक्ति ने तीन लोगों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने इन तीनों लोगों के नाम यह प्लॉट कर दिया। साथ ही प्लॉट पर अपना कब्जा जमा लिया। इसकी जानकारी प्रताप सिंह व पंकज चौधरी को हुई तो उन्होंने प्लॉट को कब्जामुक्त करने की बात कही। आरोप है कि इस पर उक्त लोगों ने प्लॉट से कब्जा नहीं हटाने की धमकी दी। बताया कि उन्होंने प्लॉट को खरीदा है। साथ ही उन्हें प्लॉट के कागज दिखाने की बात कही। प्रताप सिंह व पंकज चौधरी ने छानबीन की तो पता चला कि उक्त लोगों ने जितने भी कागज तैयार किए हैं, वे फर्जी तरीके से तैयार किए गए हैं। दोनों प्लॉट मालिकों ने उक्त लोगों से फर्जी कागज तैयार कर प्लॉट बेचने की बात कही। इस पर उक्त चारों लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही प्लॉट पर कब्जा न देने की बात कही। पीड़ित दोनों प्लॉट मालिकों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए तहरीर दी। उन्होंने बताया कि प्लॉट की कीमत करीब तीस लाख रुपये है। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से यह प्लॉट खरीदा था। साथ ही पुलिस को प्लॉट के असली दस्तावेज दिखाए। उन्होंने बताया कि उक्त चारों लोग पहले भी फर्जीवाड़ा कर चुके हैं और उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। दोनों प्लॉट मालिकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उक्त चारों लोगों का पुराना केस भी खंगाला जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।