फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवती ने पिता पर लगाया मानसिक एवं सामाजिक उत्पीड़न का आरोप

युवती ने पिता पर लगाया मानसिक एवं सामाजिक उत्पीड़न का आरोप

Sun, 30 Dec 2018 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
युवती ने पिता पर लगाया मानसिक एवं सामाजिक उत्पीड़न का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पिता पर मानसिक एवं सामाजिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोप है कि उसके साथ ही मां और भाई का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। युवती ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस को आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती ने शिकायत में बताया कि उसके पिता जिले में सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। कुछ माह पूर्व उन्होंने बिना बताए करोड़ों का मकान बेच डाला। इसके बाद उसे, मां और भाई को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह, उसकी मां और भाई किराये पर रह रहे हैं। आरोप है कि इसके बाद से उनके परिचितों और रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं और तरह-तरह की बातें बनाई जा रही हैं। पिता के कारण लोग उसके, मां और भाई के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं। आरोप है कि पिता की ओर से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि वह और उसका भाई बेरोजगार हैं। उन्हें खर्चा चलाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मां ने पिता से खर्चे की मांग की तो उन्होंने इनकार कर दिया। आरोप है कि पिता के कारण उसे, मां और भाई को सामाजिक-मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने युवती की शिकायत सिविल लाइंस कोतवाली भेजकर जांच के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जा रही है। जल्द युवती, उसकी मां, भाई और पिता के बयान दर्ज कर रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed