{"_id":"5bc7891ebdec221a020c4902","slug":"201539803422-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज के लिए वीजा बनाने के नाम पर 35 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हज के लिए वीजा बनाने के नाम पर 35 हजार ठगे
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
हज के लिए वीजा बनाने के नाम पर एक युवक ने दौड़बसी निवासी गांव के चौकीदार से हजारों रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव दौड़बसी निवासी जाहिद गांव का ही चौकीदार है। करीब दो साल पूर्व उसकी थाना क्षेत्र के गांव चाणचक निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। युवक से उन्होंने बताया था कि वह और उसकी पत्नी हज जाना चाहते हैं। इस पर युवक ने बताया था कि उसकी अच्छी जान पहचान है और वह उनके पूरे कागज व वीजा बनवा देगा। वह उसके झांसे में आ गए और उसे 35 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद युवक उनसे बहाने बनाता रहा। कई माह बीतने के बाद भी जब उसने वीजा नहीं बनवाया तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि युवक ने रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।