{"_id":"5aa81b904f1c1b91778b54d7","slug":"191520966544-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के रिश्तेदार की बिना नंबर की बाइक पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के रिश्तेदार की बिना नंबर की बाइक पकड़ी
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। पुलिस ने पांच साल से बिना रजिस्ट्रेशन और बिना नंबर के सड़कों पर दौड़ाई जा रही एक विधायक के रिश्तेदार की बाइक उस समय पकड़ ली जब इस बाइक पर परिवार के दो युवक रुड़की के समीप एक शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पैरोकारी करने पहुंचे परिजनों ने जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। जिस पर पुलिस ने युवकों को तो परिजनों के सुपुर्द करने के साथ ही बाइक को सीज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर हूटर और लाल-नीली लाइट लगी मारुति स्विफ्ट को भी पकड़ा गया है। जिसे सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिविल लाइंस कोतवाली एसएसआई हर पाल सिंह ने मुंह पर कपड़ा ढककर बिना नंबर की बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोक लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनसे कागज मांगे तो युवक कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया तथा दोनों को बाइक समेत कोतवाली ले आई। यहां पता चला कि बाइक पांच साल पहले खरीदी गई थी और इसके बाद से इसका रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया गया है। इसके बाद मामले की पैरोकारी में पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को एक विधायक का रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वे बाइक को बाहर नहीं चलाते हैं, इसलिए रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत ही नहीं पड़ी। इस पर एसएसआई ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने की हिदायत देते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि बाइक को सीज कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर एसएसआई हरपाल सिंह ने बीती रात करीब बारह बजे कोतवाली के बाहर से गुजर रही हूटर, लाल नीली लाइट तथा अध्यक्ष पद की बोर्ड लगी एक स्विफ्ट कार को पकड़ लिया। जिसमें चार युवक सवार थे। उन्होंने युवकों की जमकर क्लास ली और इसके बाद नियमों के विपरीत हूटर और लाइटें लगाने के आरोप में कार कोतवाली लाकर सीज कर दिया है।
बाइक सीज करने के बाद पैरोकारी में पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि उनके कई अन्य वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी सालों बाद कराए गए। व्यक्ति ने खुद को एक विधायक का रिश्तेदार भी बताया। पुलिस ने बाइक सीज करने के साथ पकड़े गए दो युवकों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरटीओ एनके ओझा
पांच ट्रक ओवरलोड सीज
10 ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड में सीज
पांच ई-रिक्शा बिना कागज के सीज
दस का चालान
लक्सर 20 वाहन सीज किए, दस का चालान किया। दस ओवरलोड