{"_id":"5cc5e981bdec220766494456","slug":"181556474241-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद मकान खंगाला, हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों ने बंद मकान खंगाला, हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। महिला मकान में ताला लगाकर किसी काम से गांव गई थी। वापस लौटी तो चोरी का पता चला। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
ग्राम तांशीपुर निवासी उर्मिला का पुरानी तहसील क्षेत्र में मकान है। वह ज्यादातर पुरानी तहसील स्थित मकान में ही रहती हैं। शनिवार को किसी काम से वह गांव गई थीं। इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर घर खंगाल लिया। रविवार सुबह जब वह लौटीं तो मकान का ताला टूटा हुआ था। ताला टूटा देख वह घबरा गईं और पड़ोसियों को बुलाया। अंदर जाने पर वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मकान से बेड, कुर्सी, बर्तन समेत अन्य सामान गायब था। महिला ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी। साथ ही बताया कि चोर हजारों का फर्नीचर और बर्तन ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।