फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, केस दर्ज

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, केस दर्ज

Fri, 19 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लक्सर के गांव जैतपुर निवासी एक युवती की इमलीखेड़ा के युवक विनीत से मार्च में शादी हुई थी। युवक भगवानपुर में किसी फैक्ट्री में काम करता है। बृहस्पतिवार को खेत से घर पहुंचे विवाहिता के ससुर ने पुत्रवधु का शव कमरे में चुन्नी के फंदे से लटका देखा। विवाहिता के ससुर ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पाकर सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। नायब तहसीदार देशराज चौहान की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने सुसराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई आशीष कुमार की तहरीर पर पति विनीत, ससुर मांगेराम व देवर दीपक के खिलाफ धारा 320 बी में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed