{"_id":"5d1a51538ebc3e3c7a55ed96","slug":"156200582114-roorkee-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में अधिवक्ता व पत्नी और बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पथराव में अधिवक्ता व पत्नी और बेटा घायल
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। टीवी का केबल काटने को लेकर हुए विवाद में पथराव हो गया। इसमें वकील, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के एक युवक को भी चोट आई है। सभी को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। वहीं, वकील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आजाद नगर में वकील शफक्कत का आवास है। उनके पड़ोस में शकील का मकान है। आरोप है कि सोमवार को शकील के बेटे ने वकील के घर का केबल काट दिया। उनकी पत्नी और बेटे ने पड़ोसी से इसका विरोध किया। इस बीच वकील भी घर आ गए तो पत्नी सायदा और बेेटे साहिल ने केबल काटने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने पड़ोसी के घर जाकर बेटे को समझाने की बात कही। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और छत पर पहुंचकर वकील पर पथराव कर दिया। इसी बीच उनकी पत्नी और बेटा भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पड़ोसी ने उन पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिया। पथराव में शफक्कत के सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि पत्नी व बेटा भी घायल हो गए। पथराव से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालत में तीनों को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया। इस बीच शकील भी अपने घायल बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे और उपचार दिलाया। वकील की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि वकील शफक्कत और शकील के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर लिया गया है।