{"_id":"5d13c1468ebc3e3cec4fdec9","slug":"156157573111-roorkee-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। चोरों ने एक मकान में घुसकर हजारों की नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। इस दौरान चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लग पाई। चोरी का पता चलने पर मकान मालिक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मिलापनगर (ढंडेरा) निवासी जितेंद्र सैनी का घर के पास ही जनरल स्टोर है। मंगलवार की रात परिवार के लोग घर में सोए थे। इस बीच रात में किसी समय चोर मकान के अंदर घुस आए। चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन परिवार को भनक तक नहीं लग पाई। चोरी का पता बुधवार सुबह उस समय लगा जब परिवार के लोग सोकर उठे। परिवार के लोगों ने घर के अंदर सामान इधर उधर बिखरा देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। जितेंद्र सैनी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घर में चोरी होने की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चोर उनके मकान से 35 हजार की नकदी, करीब एक लाख के जेवर व एक मोबाइल चोरी कर ले गए हैं। जितेंद्र सैनी की ओर से पुलिस को चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसआई खजान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।