फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लांसनायक से मारपीट में ग्राम प्रधान समेत 15 पर केस

लांसनायक से मारपीट में ग्राम प्रधान समेत 15 पर केस

Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
लांसनायक से मारपीट में ग्राम प्रधान समेत 15 पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

लांसनायक से मारपीट मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लांसनायक ने मारपीट कर हथियार छीनने का आरोप लगाया था। साथ ही तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

बीईजी में तैनात लांसनायक धर्मेंद्र सिंह मंगलवार की रात ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच एक कार दुर्गा कॉलोनी की ओर से प्रतिबंधित रास्ते की ओर जा रही थी। उन्होंने कार को रोककर दूसरे रास्ते से जाने की बात कही थी। आरोप था कि इस पर कार सवारों ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट भी की। एक युवक ने लांसनायक पर हेलमेट से वार किया था। आरोप था कि एक युवक ने लांसनायक को तमंचा दिखाकर डराने का भी प्रयास किया था। शोर मचाने पर कार सवार धमकी देकर फरार हो गए थे। शोर सुनकर अन्य सैन्यकर्मियों ने पहुंचकर जानकारी ली थी। साथ ही आसपास आरोपी युवकों की तलाश की थी। इसके बाद लांसनायक समेत सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार ग्राम प्रधान जलालपुर समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed