फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   छापेमारी कर आठ टयूबवेलों में बिजली चोरी पकड़ी

छापेमारी कर आठ टयूबवेलों में बिजली चोरी पकड़ी

Fri, 14 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर आठ टयूबवेलों में बिजली चोरी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान के तहत ऊर्जा निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को बादशाहपुर गांव के जंगल में छापामारी की। टीम ने बिजली चोरी कर चलाए जा रहे आठ ट्यूबवेल पकड़े। निगम की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया है। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के जेई मनोज सैनी ने बादशाहपुर गांव के जंगल में छापामारी की। जेई मनोज कुमार ने विद्युत चोरी कर सिंचाई करने के लिए चलाए जा रहे आठ टूयूबवेल पर बिजली चोरी पकड़ी। टीम को देखकर ट्यूबवेल संचालक मौके से फरार हो गए। जेई ने सभी आरोपियों के खिलाफ खानपुर थाने में तहरीर दी। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि जेई मनोज कुमार की तहरीर पर आरोपी जाफिर पुत्र नाजर निवासी लालचंदवाला, प्रवीण पुत्र मेधू निवासी खानपुर, रवि पाल पुत्र समय सिंह, रोशन पुत्र मांगेराम, जोगिंदर पुत्र धर्म सिंह, अजीत पुत्र इच्छाराम, करण पुत्र प्रभु निवासी बादशाहपुर और नाथीराम पुत्र धनीराम निवासी मोहनावाला के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed