फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   फौजी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

फौजी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Fri, 14 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
फौजी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

चोरों ने बंद पड़े सेवानिवृत्त फौजी के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। सेवानिवृत्त फौजी ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी आरएस भंडारी फौज से सेवानिवृत्त हैं। करीब 15 दिन पूर्व वह परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। उन्होंने मकान की देखभाल के लिए चाबी पड़ोसी को दी थी। शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखा तो आसपास के लोगों जानकारी को दी। आसपास के लोगों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कमरों के ताले टूटे थे। पड़ोसी ने फोन पर मकान में चोरी की जानकारी आरएस भंडारी को दी। चोरी की सूचना मिलते ही वह शाम करीब पांच बजे वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। साथ ही बताया कि चोर उनके मकान से एक एलईडी, एक गैस सिलेंडर समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए हैं। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed