फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बंदी फरार होने के मामले में दो सुरक्षाकर्मी बर्खास्त

बंदी फरार होने के मामले में दो सुरक्षाकर्मी बर्खास्त

Fri, 14 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बंदी फरार होने के मामले में दो सुरक्षाकर्मी बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर बंदी के फरार होने के मामले में जेल आईजी ने दो सुरक्षाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। जेल आईजी की इस कार्रवाई से रुड़की जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। जेल आईजी की ओर से दोनों की बर्खास्तगी के आदेश रुड़की जेलर को भेज दिए गए हैं।
कलियर के रहमतपुर निवासी कादर पुत्र हैदर अली को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 25 मई को आरोपी को रुड़की जेल भेज दिया था। तभी से बंदी रुड़की जेल में ही था। 28 मई को कादर ने सीने में दर्द की जानकारी जेल प्रशासन को दी थी। इस पर उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से बंदी का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था। आरोपी की सुरक्षा में उपनल के तहत रखे गए सुरक्षाकर्मी कालूराम और यशपाल की ड्यूटी लगी थी। 31 मई को आरोपी सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को चकमा देकर हथकड़ी खोल फरार हो गया था। इससे पुलिस में अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन

पुलिस दो दिन बाद ही आरोपी को रुड़की रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में दोनों सुरक्षाकर्मियों को जेल प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा गया था। तभी से मामले की जांच भी चल रही थी। जेलर जेपी द्विवेदी ने बताया कि जेल आईजी डॉ. पीवीके प्रसाद ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों सुरक्षा कर्मी उपनल के तहत नौकरी पर लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed