{"_id":"5cec3146bdec2207315b6e49","slug":"155898303116-roorkee-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अपहण नहीं, विवाद में छोड़ा था घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा का अपहण नहीं, विवाद में छोड़ा था घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
एक युवक पर अपहरण के आरोप में सोमवार को नया मोड़ आ गया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि बहन से विवाद होने पर उसने घर छोड़ दिया था। छात्रा के सकुशल मिलने पर पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी कक्षा छह की छात्रा रविवार की सुबह लापता हो गई थी। सीसटीवी में युवक के पीछे स्कूटी पर छात्रा बैठी नजर आई थी। परिजनों ने एक युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ कर रही थी। रविवार रात छात्रा ने अपने परिजनों के पास फोन कर जानकारी दी कि वह ऋषिकेश में है। इस पर पुलिस व परिजन रात में ही ऋषिकेश पहुंचे और उसे वापस ले आए। इस दौरान पुलिस को छात्रा ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि छात्रा ने पूछताछ में बताया कि उसका किसी बात को लेकर बहन से विवाद हो गया था। इसके चलते वह घर छोड़कर चली गई थी। बताया कि उसने पड़ोसी युवक से स्कूटी पर लिफ्ट लेकर रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कही थी। छात्रा का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज करवाए जाएंगे।