{"_id":"5ce431b2bdec2207237e2f22","slug":"155845885413-roorkee-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत फौजी अपनी प्रेमिका के साथ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेवानिवृत फौजी अपनी प्रेमिका के साथ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सेवानिवृत्त फौजी प्रेम प्रसंग के चलते गांव की ही एक महिला के साथ चला गया। उसकी पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति और महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक सेवानिवृत्त फौजी का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था। फौजी की पत्नी को इसकी भनक लग गई। पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में मनमुटाव हो गया। इधर, सेवानिवृत्त फौजी अपनी प्रेमिका से मिलता रहा। इस बीच पत्नी और बच्चों ने काफी विरोध किया और महिला को भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, दोनों ही नहीं माने। दो दिन पूर्व सेवानिवृत्त फौजी प्रेमिका के साथ चला गया। उसकी पत्नी ने महिला के घर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि वह भी घर से गायब है। मंगलवार को पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई खजान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।