{"_id":"5cb4b417bdec22144b7f0f11","slug":"151555346455-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की भट्ठी नष्ट की, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब की भट्ठी नष्ट की, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
शाहपुर गांव के जंगल से पुलिस ने एक शख्त को कच्ची शराब की भट्ठी चलाते समय गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लाहन को नष्ट कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी तस्लीम आरिफ को सूचना मिल रही थी कि शाहपुर गांव के पास जंगल में कच्ची शराब की भट्ठी धड़ल्ले से चलाई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर रविवार देर रात पुलिस चौकी प्रभारी तस्लीम आरिफ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कच्ची शराब की भट्ठी चला रहे आरोपी पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने भाग रहे एक आरोपी बल सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी ब्राह्मणवाला को पकड़ लिया। गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी तस्लीम आरिफ ने बताया कि आरोपी के पास से 15 लीटर कच्ची शराब मिली है। उपकरणों को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।