फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   निरंजनपुर गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली

निरंजनपुर गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
निरंजनपुर गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। निरंजनपुर गांव के एक बुजुर्ग किसान को शुक्रवार की देर रात गोली मार दी गई थी। उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। मामले में अब तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। वहीं, घायल किसान की हालत गंभीर होने की वजह से पुलिस किसान के बयान भी दर्ज नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी धूम सिंह(62) अपने खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन शुक्रवार की देर रात किसी ने धूम सिंह को गोली मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया था। डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। फिलहाल घायल का हरिद्वार के एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इस मामले में अब तक कोतवाली पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। वहीं, किसान की हालत गंभीर होने के चलते अब तक पुलिस किसान के बयान भी दर्ज नहीं कर सकी है। मामले में अब तक परिजनों ने भी तहरीर नहीं दी गई है। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि किसान को गोली मारे जाने के संबंध में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद किसान के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed