{"_id":"5c719f01bdec224dce16765a","slug":"141550950145-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू की निशानदेही पर पांच लीटर जहरीली शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनू की निशानदेही पर पांच लीटर जहरीली शराब बरामद
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। जहरीली कच्ची शराब प्रकरण में पुलिस ने आरोपी सोनू की निशानदेही पर पांच लीटर जहरीली कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी ने कच्ची शराब से ग्रामीणों की मौतों का सिलसिला शुरू होने पर डर के चलते एक गन्ने के खेत में जहरीली शराब से भरी केन फेंक दी थी।
झबरेड़ा, रुड़की, भगवानपुर क्षेत्र के गांवों में आठ फरवरी को कच्ची जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया था। हरिद्वार जिले के अलावा यूपी के सहारनपुर के जिले के कई गांवों में भी जहरीली शराब ने कहर बरपाते हुए कई लोगों की जिंदगी लील ली थी। इस मामले में सहारनपुर और हरिद्वार पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी बाल्लूपुर निवासी सोनू पुत्र फकीरा की रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट से 24 घंटे का रिमांड मंजूर होने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की थी। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने जहरीली कच्ची शराब से भरी पांच लीटर की केन गांव के पास ही एक गन्ने में फेंक दी थी।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से जहरीली शराब बरामद की है। एसपी देहात ने बताया कि कच्ची शराब पीने के बाद जब ग्रामीणों की मरने का सिलसिला शुरू हुआ तो उसने डर के चलते शराब से भरी केन जंगल में फेंक दी थी। उन्होंने बताया कि सोनू का शनिवार को 24 घंटे का रिमांड खत्म होने पर उसे रुड़की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, कंपनी मालिक, मैनेजर समेत चार लोगों के रिमांड के लिए कोर्ट में पुलिस की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया गया है। रिमांड मंजूर होने पर पुलिस सभी चारों आरोपियों से केमिकल के संबंध में जानकारी लेगी।