फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ‘साहब! दिनभर मोबाइल में लगा रहता है मेरा बेटा’

‘साहब! दिनभर मोबाइल में लगा रहता है मेरा बेटा’

Thu, 06 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
‘साहब! दिनभर मोबाइल में लगा रहता है मेरा बेटा’
रुड़की। ‘साहब! मेरा बेटा हर समय मोबाइल पर चैटिंग करता है। समझाने के बाद भी नहीं मानता। कई बार उसकी पिटाई भी की, लेकिन वह हर समय मोबाइल पर ही लगा रहा है। इतना ही नहीं कई बार उसे मोबाइल पर गंदी फिल्में देखते हुए भी पकड़ा है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आप उसे डराकर इन हरकतों से छुटकारा दिला दीजिए।’ गंगनहर कोतवाली पहुंची एक महिला की बातें सुनकर पुलिस हैरत में पड़ गई। महिला को पुलिस ने खुद ही बेटे को समझाने की बात बोलकर घर भेजा।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस के पास बृहस्पतिवार को अजीबोगरीब मामला पहुंचा। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा इंटर में पढ़ रहा है। उसकी जिद पर कुछ दिन पहले स्मार्टफोन खरीदकर दिया था। तभी से उसका ध्यान पूरी तरह से पढ़ाई से हटकर मोबाइल पर पहुंच गया है। महिला ने बताया कि वह फेसबुक और व्हाट्सअप पर चैट करता रहता है। इतनी रात तक मोबाइल पर बात करने पर उसे कई बार डांट भी लगाई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। महिला ने बताया कि एक दिन वह मोबाइल पर गंदी मूवी देख रहा था, जिसे लेकर उसकी पिटाई भी थी, लेकिन वह लगातार मोबाइल पर गंदी मूवी देखने से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो वह धमकी देने लगा कि घर से कहीं चला जाएगा। महिला ने बताया कि बेटे की हरकतों से वह परेशान हो चुकी है। महिला ने पुलिस से बेटे को डांट लगाकर यह हरकत छुड़वाने की गुहार लगाई। महिला की बात सुन पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। महिला की बात सुनने के बाद पुलिस ने खुद ही या रिश्तेदारों से बेटे को समझाने की बात बोलकर उसे घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि महिला को खुद ही अपने बेटे को समझाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed