फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बिजली का तार टूटा, बाल बाल बचे स्कूली बच्चे

बिजली का तार टूटा, बाल बाल बचे स्कूली बच्चे

Wed, 03 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली का तार टूटा, बाल बाल बचे स्कूली बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज, सिकरोढ़ा के पास टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने स्कूल के 20 बच्चे बाल बाल बच गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बिजली का तार नहीं जोड़ा जा सका है। वहीं, 10 घंटे बीतने के बाद भी क्षेत्र के जेई और एसडीओ को घटना का पता तक हीं नहीं था। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऊर्जा निगम कलियर में हुई घटना के बाद भी सबक नहीं ले रहा है
देहात में ऊर्जा निगम विद्युत सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है। इसका उदाहरण मंगलवार सुबह देखने को मिला। राजकीय इंटर कॉलेज, सिकरोढ़ा के पास एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया था। सुबह नौ बजे बच्चे स्कूल जा रहे थे। बिजली का टूटा तार देखकर किसी ने शोर मचाया। करीब 20 बच्चे बाल बाल बच गए। दूसरे रास्ते से छात्र स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य को बिजली का तार गिरे होने की जानकारी दी। प्रधानाचार्य भारतवीर मलिक ने तत्काल डाडा जलालपुर स्थित बिजलीघर में सूचना दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी ऊर्जा निगम का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। तार टूटने के 10 घंटे बाद भी उसे ठीक नहीं किया जा सका। वहीं जब अमर उजाला के प्रतिनिधि की ओर से सिकरोढ़ा में बिजली के हाईटेंशन तार टूटने की जानकारी ऊर्जा निगम के स्थानीय एसडीओ सजल कुमार और जेई मुकेश कुमार से ली तो उन्होंने इस प्रकार की घटना के संज्ञान में न होने और स्थानीय लाइनमैन से पूछकर बताने की बात कही। इस पर लाइनमैन से बात की गई तो उसने तार टूटने की पुष्टि की। उसने बताया कि तार सोमवार की रात को टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के बाद भी क्षेत्र के जेई और एसडीओ को जानकारी नहीं है तो यहं गंभीर मामला है। संबंधित जेई से जवाब तलब किया जाएगा। साथ अन्य कर्मचारियों को भी कलियर की घटना से सबक सीखने को कहा जाएगा।
- अमित कुमार, उप महाप्रबंधक ऊर्जा निगम रुड़की


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed