फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   झोपड़ी में आग से चार गांय झुलसी, गांय के एक बच्चे की मौत

झोपड़ी में आग से चार गांय झुलसी, गांय के एक बच्चे की मौत

Tue, 03 Apr 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में आग से चार गांय झुलसी, गांय के एक बच्चे की मौत
बुग्गावाला। क्षेत्र के एक गांव में घेर में आग लगने से चार गायें झुलस गई। जबकि बछडे़ की मौत हो गई। एक गाय की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दौड़बसी गांव में प्राथमिक स्कूल के पास कूड़ा सिंह के घर के पास बने एक घेर में कई पशु बंधे थे। संदिग्ध हालत में घेर में आग लग गई। लपटें देखकर गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जैसे तैसे चार गायों को बहार निकाला। इस दौरान झुलसे एक बछड़े ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि एक गाय की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर गांव में चिकित्सक बुलाकर पशुओं का इलाज कराया गया। घंटों के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आसपास की झोपड़ियों में आग नहीं लगी। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर हल्का लेखपाल आशीष कुमार ने मौके का जायजा लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed