{"_id":"5aa573cf4f1c1b91778b4e7d","slug":"141520792527-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। खेत में गई किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म करने कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। किशोरी के परिजनों ने लक्सर कोतवाली में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी किसी काम के लिए अपने घर से खेतों की तरफ गई थी, इसी बीच किशोरी को अकेला देखकर गांव के तीन युवक उसके पीछे चलने लगे। युवक किशोरी को पकड़कर उसे जबरन गन्ने के खेत में घसीट ले गए। इसी बीच किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर कई लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर आए ग्रामीणों ने किशोरी को उसके घर पहुंचाया, परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक गांव में ही मामले के निपटारे के लिए पंचायत भी आयोजित की गई। पंचायत में भी मामला नहीं निपट सका था।