{"_id":"5c9bc178bdec2239135ebb3b","slug":"121553711480-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर चालक से ई-रिक्शा लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर चालक से ई-रिक्शा लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, नारसन
चार लोगों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूट ली और फरार हो गए। चालक ने होश में आने पर घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटनास्थल के आसपास रिक्शा की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, पुलिस ऐसी कोई भी घटना की शिकायत मिलने से इनकार कर रही है।
नारसन पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर गांव निवासी बड्डू क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार शाम गुरुकुल नारसन से चार लोगों ने पास के ही गांव खेड़ा के लिए ई-रिक्शा किराए पर की थी। बड्डू चारों लोगों को रिक्शा में बैठाकर गांव छोड़ने जा रहा था। इस बीच रास्ते में चारों लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोश होने पर चारों लोगों ने उसे ई-रिक्शा से उतारकर सड़क किनारे फेंक दिया और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। काफी देर बाद बड्डू को होश आया तो उसने ई-रिक्शा गायब देखी। वह किसी तरह रात में अपने घर पहुंचा और जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटनास्थल के पास पहुंचकर जंगल में ई-रिक्शा की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। उधर, नारसन पुलिस चौकी प्रभारी मनोज सिरोला का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।