फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   साहब! तलाक के बाद भी पति फोन पर दे रहा धमकी

साहब! तलाक के बाद भी पति फोन पर दे रहा धमकी

Mon, 18 Mar 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
साहब! तलाक के बाद भी पति फोन पर दे रहा धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साहब! शादी के चार माह बाद ही पति से विवाद हो गया था। तब से दोनों अलग-अलग रह हैं, लेकिन अब पति उसके पास कॉल कर परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा है। वह मोबाइल पर कॉल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक युवती की शादी करीब छह माह पूर्व शहर के ही एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले और पति दहेज कम आने पर ताना मारने लगे, जिसे लेकर विवाद हो गया। युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले नहीं अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इस पर शादी के चार माह बाद ही पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे। सोमवार को कोतवाली पहुंची महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि पति उसके मोबाइल पर कॉल कर परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि कई बार समझाने के बाद भी वह लगातार कॉल कर रहा है और धमकी दे रहा है। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों में शादी के बाद से ही विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed